महिला शास्क्तिकरण की अनूठी मिशाल
बसंतपुर : फरीदाबाद के गाँव बसंतपुर सटे बसे क्षेत्र अजय नगर में महिलाओं ने एसोसिएशन का गठन कर महिला शाश्क्तिकरण की अनूठी मिशाल कायम की है ! बता दे की इस घने बसे क्षेत्र में विशेषकर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिवार निवास करते है जिनके लिए जीवन यापन करने के लिए रोजगार की बड़ी चौनोती होती है, क्षेत्र में ही महिलाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो पाना बहुत कठिन होता है जिसके सहयोग के लिए पीछे कई सालों से मो0 यामीन सामाजिक संस्था के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहे है, जिसमे सेकड़ों महिलाये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ्वान्तित होती रही है, इसी कड़ी में महिलाओं को और स्वालंबी बनाने के लिए महिला एसोसिएशन के गठन का निर्णय लिया गया 
महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ नवीनगर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने भी भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किये I नवीनगर के पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह का कहना था कि महिलाओं के सहयोग और उनके जागरूक होने से अपराध पर भी अंकुश लगाया जा सकता है, समाज उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण होना बेहद जरुरी है I पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है
मो० यामीन का कहना था कि महिलाओं के रोजगार के लिए हमारी सामाजिक संस्था ने बड़े प्रयास किये है जिसके तहत सेकड़ों महिलाओं को सीधा लाभ हो रहा है तथा संस्था का प्रयास और ज्यादा लाभ पहुचाने का है जिसके उद्देश्य के लिए ही महिला एसोसिएशन का गठन किया गया है हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिले 
कार्यक्रम में मौजूद सेकड़ों महिलाओं ने मो० यामीन तथा प्रधान सहीराम का आभार व्यक्त किया तथा मुख्यातिथि के तौर पर आये नवीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज का स्वागत किया 