गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गुर्जर भवन स्थापना दिवस समारोह संपन्न

गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गुर्जर भवन स्थापना दिवस का आयोजन 14 जनवरी 2026 को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री राजेश नागर रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गुर्जर समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समाज के सांसद, विधायक एवं पार्षदों सहित कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। जिन बच्चों ने सरकारी सेवाओं में चयन प्राप्त किया या उच्च शिक्षा में उपलब्धि हासिल की, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में योग, खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने समाजहित में अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की और समाज को एकजुट रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं राज्य मंत्री राजेश नागर ने ई-लाइब्रेरी निर्माण के लिए अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष जगवीर नागर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के उत्थान को गति मिलती है और संस्था सभी के सहयोग से समाज के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि हर साल 14 जनवरी को गुर्जर भवन के स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें शहर के गुर्जर समाज के सभी लोग भाग लेते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित मनोज भड़ाना ने गुर्जर सभा हरियाणा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवाओं और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मामचंद भड़ाना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया