फरीदाबाद : वार्ड 26 के दुर्गा बिल्डर एरिया में सीवर के टैंकर खाली होने को लेकर जॉइंट कमिश्नर ने दौरा किया। 
बता दे कि दुर्गा बिल्डर क्षेत्र के आसपास घनी बसी आबादी के बीच में सीवर टैंक भारी मात्रा में खाली किए जाते है जिसके कारण बुदबुदार हवा और वातावरण दूषित होता है। जिसकी शिकायत विभिन्न माध्यमों से कई बार विभागों को दी गई मीडिया में भी खबरें छापी गई लेकिन सीवर के टैंकरों ने खुले में सीवर खाली करना बंद नहीं किया उल्टा बीच सड़क पर टैंक खाली किए जाते रहे। मामला जब ज्यादा गंभीर होने लगा तो क्षेत्रीय लोगों को NGT नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में जाना पड़ा जिसकी सख्ती के कारण विभाग हरकत में आया और मौके पर थाना SHO के साथ वार्ड पार्षद 26 लाल मिश्रा के कार्यालय पर टैंकर संचालकों के साथ मीटिंग की। तथा ओल्ड जोन के ज्वाइंट कमिश्नर ने टैंकर मालिकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि खुले में टैंकर खाली नहीं किया जाएगा, अगर टैंकर चलाना है तो बादशाहपुर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाना होगा तथा ट्रैक्टर पर नबर और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। अन्यथा टैंकर सीज किया जाएगा। नगर निगम भी टेंडर निकालने पर विचार कर रहा है, वैसे बहुत जल्द सीवर लाइन भी चालू होने वाली है। सही समाधान कब तक और कैसे निकलेगा अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा।