🌟 जुनून और जज़्बे की जीत!
दीक्षा पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव का दूसरा दिन शानदार
सीनियर और जूनियर वर्ग में दिखा उत्साह; वॉलीबॉल और क्रिकेट में सद्भावना और अर्पणा सदन ने लहराया परचम
फरीदाबाद: दीक्षा पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे वार्षिक खेल महोत्सव का दूसरा दिन जोश, उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा के नाम रहा। दूसरे दिन इस भव्य आयोजन का शुभारंभ सेहतपुर डिस्पेंसरी के सम्मानित डॉ. हेमंत और डॉ. चेतना के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। तथा शिक्षा के साथ खेल के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने दीक्षा पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि स्कूल के स्टॉप की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि खेल के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चों ने बेहतर काम किया है।
यह दिन जूनियर वर्ग (तीसरी से पाँचवीं) के ट्रैक इवेंट्स और सीनियर वर्ग के टीम गेम सेमीफाइनल मुकाबलों पर केंद्रित रहा, जिसने मैदान को तालियों की गड़गड़ाहट से भर दिया।
🏃 जूनियर वर्ग में गति का प्रदर्शन
तीसरी, चौथी और पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं में अपनी गति और दमखम का प्रदर्शन किया। 


